जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी 17 लोगों की फरियाद, दिये निर्देश

Updated:
विज्ञापन
जनता दरबार में जिलाधिकारी ने सुनी 17 लोगों की फरियाद, दिये निर्देश

पहल से आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है.

विज्ञापन

सुपौल समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं और शिकायतों से संबंधित कुल 17 आवेदन पत्र जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किए. जिलाधिकारी सावन कुमार ने सभी आवेदनों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए. उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कहा कि प्राप्त आवेदनों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े. जनता दरबार में भूमि विवाद, सामाजिक सुरक्षा, सरकारी योजनाओं के लाभ से संबंधित मामलों सहित विभिन्न प्रकार की शिकायतें सामने आई. जिलाधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की बात सुनी और समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. इस पहल से आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सीधे प्रशासनिक अधिकारियों तक पहुंचने का अवसर मिल रहा है. जिससे प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो रहा है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन