एकलौते पुत्र के सिर में बदमाशों ने मारी थी गोली, इलाज के क्रम में हुई मौत पर उबले परिजन

Published at :01 Mar 2025 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
एकलौते पुत्र के सिर में बदमाशों ने मारी थी गोली, इलाज के क्रम में हुई मौत पर उबले परिजन

पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया

विज्ञापन

– लोहियानगर चौक पर शव रख किया प्रदर्शन सुपौल. किशनपुर थाना क्षेत्र में भोज खाकर घर लौट रहे एक 16 वर्षीय किशोर को विगत 25 फरवरी को बदमाशों ने गोली मार दी थी. इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गयी. पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया. घटना से आक्रोशित परिजनों ने शव को लोहिया नगर चौक पर रख कर सड़क जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करने लगे. जाम की सूचना पर पहुंचे सदर एसडीपीओ आलोक कुमार के आश्वासन पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त किया गया. जाम के कारण शहर में वाहनों की लंबी कतार लग गयी. राहगीर काफी परेशान दिखे. मौजहा कोसी पुल पर मारी थी गोली जानकारी अनुसार 25 फरवरी की रात किशनपुर थाना क्षेत्र के मौजहा में कोसी पुल के पास दो बदमाशों ने किशनपुर थाना क्षेत्र के दिघिया निवासी संजय कुमार यादव के पुत्र सुशांत कुमार को गोली मार दी थी. सुशांत अपने चचेरे भाई आशीष कुमार के साथ खखई गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से लौट रहे थे, तभी रास्ते में दो बदमाशों ने उनकी बाइक रोक ली और गाली-गलौज करने लगे. इसी दौरान बदमाशों ने सुशांत के सिर में गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. उसके साथ मौजूद आशीष ने घटना की सूचना परिजनों को दी. जिसके बाद सुशांत को गंभीर हालत में सुपौल के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया. जहां हालत नाजुक होने के कारण बेहतर इलाज के लिए उसे नेपाल रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. सुशांत अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. पिता संजय यादव, मां चंदन देवी और बहन पल्लवी का रो-रोकर बुरा हाल है. तीन लोगों को किया गया नामजद घटना को लेकर सुशांत के पिता संजय यादव ने किशनपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है. आवेदन में उन्होंने बताया कि उनके बेटे की हत्या की साजिश रची गई थी. मृतक के पिता संजय यादव ने दिये आवेदन में किशनुर थाना क्षेत्र के मौजहा निवासी उपेंद्र यादव के पुत्र 24 वर्षीय गुरुदेव कुमार एवं 27 वर्षीय शिवकुमार व सुकमारपुर निवासी योगेंद्र यादव के पुत्र प्रदीप कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. आवेदन के अनुसार तीनों बदमाशों ने सुशांत की बाइक छीनने की कोशिश की थी. जब सुशांत ने विरोध किया तो गुरुदेव कुमार ने उसके कनपटी पर गोली मार दी और तीनों फरार हो गए. किशनपुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार राय ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. वहीं डीएसपी आलोक कुमार ने बताया कि नामजद अभियुक्तों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन