निपुण टीएलएम मेला 3.0 में शिक्षकों ने प्रस्तुत किया अपना-अपना मॉडल

Updated:
विज्ञापन

चयनित प्रतिभागी शिक्षकों को शील्ड देकर किया सम्मानित

विज्ञापन

चयनित प्रतिभागी शिक्षकों को शील्ड देकर किया सम्मानित छातापुर. बीआरसी छातापुर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय निपुण टीएलएम मेला 3.0 का आयोजन किया गया. बिहार शिक्षा परियोजना सुपौल के बैनर तले आयोजित मेला में विभिन्न विद्यालय के प्रतिभागी शिक्षक द्वारा ज्ञान, विज्ञान एवं पर्यावरण व शिक्षण कार्य को प्रभावी व रोचक बनाने के लिए प्रदर्शनी प्रदर्शित की गई थी. निर्णायक मंडली में शामिल बीडीओ डॉ राकेश गुप्ता, प्रभारी बीइओ देश कुमार यादव सहित अन्य सदस्यों द्वारा अलग-अलग स्टॉल पर लगे प्रदर्शनी का मुआयना किया गया. बारी बारी से किये गए मुआयना के दौरान प्रतिभागियों ने निर्णायक मंडली के लोगों को प्रदर्शनी एवं उस संदर्भ को परिभाषित आकर्षित किया. मेला में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानीपट्टी, मध्य विद्यालय तमुआ हाट, प्रा वि तीनटंगी, प्रावि तमुआ अजा, प्रावि गुरधरिया, प्रावि केवला व मध्य विद्यालय रतनसार के प्रतिभागी शिक्षक अपने विषय वस्तु के साथ शामिल हुए. निर्णायक दल ने अवलोकन व मूल्यांकन करने के बाद प्रावि गुरधरिया की शिक्षिका रागिनी कुमारी को प्रथम, मवि रतनसार के शिक्षक राजवीर कुमार झा को द्वितीय तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय भवानीपट्टी के शिक्षक संजीव कुमार को तृतीय स्थान के लिए चयनित किया. तत्पश्चात चयनित प्रतिभागी शिक्षकों को शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया. वहीं अन्य प्रतिभागी को सांत्वना पुरस्कार देकर हौसला-अफजाई की गई. बीडीओ ने बताया कि अध्यापन कार्य एवं नवाचार को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के मेले का आयोजन किया जाता है. ताकि छात्र व छात्राएं सहज व सरल तरीके से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ग्रहण कर अपने भविष्य को गढ़ सके. निर्णायक मंडली में बीडीओ व बीइओ के अलावे मवि कोरियानी के एचएम श्यामलाल मंडल सुमन, बीआरसी के सुनील कुमार शामिल थे. मौके पर सुमन कुमार, एचएम राजेश कुमार यादव, मो जमालुद्दीन, सुनील कुमार, सतीश कुमार सिंह, फैज अहमद, मो अरबाज, दिनेश यादव, मो रूहुल्लाह, सुमित मिश्र, मो रिजवान आलम, पूनम कुमारी, पवन कुमार ठाकुर आदि मौजू थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन