शिक्षिका नेहा कुमारी को मिला द बेस्ट टीचर अवार्ड

Updated:
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के राजकीय संग्रहालय झांसी में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित

विज्ञापन

– राजकीयकृत हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय में पदस्थापित हैं शिक्षिका नेहा कुमारी – उत्तर प्रदेश के राजकीय संग्रहालय झांसी में आयोजित समारोह में किया गया सम्मानित राघोपुर. गणपतगंज स्थित राजकीयकृत हरावत राज उच्च माध्यमिक विद्यालय की शिक्षिका नेहा कुमारी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक कार्यों एवं सामाजिक योगदान के लिए द बेस्ट टीचर अवार्ड से सम्मानित किया गया. यह सम्मान उन्हें उत्तर प्रदेश के राजकीय संग्रहालय झांसी में आयोजित समारोह में दिया गया. समारोह में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित 50 श्रेष्ठ शिक्षकों को उनके विद्यालय स्तर पर किए गए नवाचारों, विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों व सामाजिक क्षेत्र में किए गए उल्लेखनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया. नेहा कुमारी को यह सम्मान संयुक्त शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) झांसी राजू राणा ने प्रदान किया. शिक्षिका नेहा कुमारी ने कहा कि यह सम्मान ना केवल उनका व्यक्तिगत गौरव है, बल्कि पूरे सुपौल जिले और उनके विद्यालय परिवार का सम्मान है. उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने छात्र, सहयोगी शिक्षकों और अभिभावकों को दिया जिन्होंने सदैव उन्हें प्रोत्साहित किया. वहीं गणपतगंज सहित पूरे प्रखंड क्षेत्र में इस खबर से हर्ष की लहर दौड़ गई है. स्थानीय लोगों, शिक्षकों और छात्रों ने शिक्षिका नेहा कुमारी को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन