जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य : जिला प्रशासन

Updated:
विज्ञापन
जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य : जिला प्रशासन

एलपीजी एजेंसियों के लिए होम डिलिवरी अनिवार्य कर दी गई

विज्ञापन

सुपौल समाहरणालय, सुपौल से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार जिले में एलपीजी गैस सिलिंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है. आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने तथा कालाबाजारी एवं जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी की जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले की कुल 51 गैस एजेंसियों में से 46 एजेंसियों पर वर्तमान में सिलेंडर उपलब्ध हैं. जबकि शेष 5 एजेंसियों पर भी जल्द आपूर्ति होने की संभावना है. फिलहाल जिले में लगभग 11,446 गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है. प्रशासन ने बताया कि 22 मार्च 2026 को करीब 7,269 उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की आपूर्ति की गई, जबकि अभी 17,687 उपभोक्ताओं की बुकिंग लंबित है. जिला प्रशासन सुपौल द्वारा सभी एलपीजी एजेंसियों के लिए होम डिलिवरी अनिवार्य कर दी गई है. ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सुविधा मिल सके और एजेंसियों पर भीड़ न लगे. बताया गया कि सोमवार तक 51 में से 34 एलपीजी एजेंसियों की जांच की जा चुकी है. वहीं 71 होटलों एवं प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है. अनियमितता पाए जाने पर कई मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई है. गैस आपूर्ति की निगरानी के लिए समाहरणालय परिसर स्थित जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है. (दूरभाष: 06473-224005). यहां 22 मार्च को 13 शिकायतें प्राप्त हुईं. जिनका निष्पादन कर दिया गया है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन