सुपौल की बेटी अंशु बनी भारतीय रग्बी टीम की कप्तान

Updated:
विज्ञापन

यह सफलता पूरे सुपौल वासियों के लिए गर्व का क्षण है

विज्ञापन

सुपौल. जिले के पिपरा प्रखंड स्थित निर्मली पंचायत की बेटी अंशु ने एक बार फिर जिले व राज्य का मान बढ़ाया है. चीन के होह्होट शहर में आगामी 13 से 14 सितंबर को आयोजित होने वाली एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर 18 रग्बी चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें अंशु को भारतीय रग्बी टीम का कप्तान चुना गया है. जिला रग्बी संघ के अध्यक्ष शानदानंद झा ने बताया कि अंशु इन दिनों कोलकाता में नेशनल कैंप में अभ्यास कर रही हैं. वहीं जिला सचिव तरुण झा ने जानकारी दी कि अंशु हाल ही में थाईलैंड से मैच खेलकर लौटी हैं. इसके अलावा, पिछले महीने राजगीर में आयोजित एशियन रग्बी चैंपियनशिप में भी उन्होंने भारत को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया था. सुपौल की इस उपलब्धि पर पूरे जिले में खुशी की लहर है. अंशु के पिता पवन साह ने कहा, हमें गर्व है कि बिटिया ने न सिर्फ सुपौल और बिहार बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन किया है. अंशु को कप्तान बनने पर डॉ शांति भूषण, डॉ विश्वनाथ सर्राफ, सर्वेश कुमार झा, सुमन सिंह, सुनील यादव, संजय झा, दीपिका झा, विकाश, जिब्राइल, मनीषा, राजेश, राजा मुराद, दिनेश यादव, मंजेश कुमार, मंटू मिशाल, रोहन, मो मासूम सहित कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी है. महज दो साल की तैयारी में अंशु ने जिला स्तर से अंतरराष्ट्रीय स्तर तक अपनी पहचान बनाई और अब भारतीय टीम का नेतृत्व करने का गौरव हासिल किया है. यह सफलता पूरे सुपौल वासियों के लिए गर्व का क्षण है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन