वीरपुर विधिज्ञ संघ चुनाव में लक्ष्मी नारायण राण बने अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
वीरपुर विधिज्ञ संघ चुनाव में लक्ष्मी नारायण राण बने अध्यक्ष

चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ खुशी मनाते नवनिर्वाचित पदाधिकारी

Supaul news: इसके अलावा अंकेक्षक पद पर सत्य नारायण साहू, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर बर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दुर्गानंद झा निर्वाचित हुए.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: वीरपुर व्यवहार न्यायालय में विधिज्ञ संघ चुनाव का परिणाम मंगलवार देर शाम घोषित कर दिया गया. मतदान समाप्त होने के बाद शाम पांच बजे से मतगणना शुरू हुई, जो शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. चुनाव पदाधिकारी देवचन्द्र मेहता ने विजयी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा की.

अध्यक्ष पद पर लक्ष्मी नारायण राण ने जीत दर्ज की. वहीं सचिव पद पर शैलेन्द्र प्रसाद मंडल (एसपी मंडल) विजयी घोषित किए गए.

इसके अलावा अंकेक्षक पद पर सत्य नारायण साहू, कोषाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर बर्मा और पुस्तकालय अध्यक्ष पद पर दुर्गानंद झा निर्वाचित हुए.

उपाध्यक्ष के तीन पदों पर गिरीश कुमार गुप्ता, अशोक कुमार झा और रामचंद्र प्रसाद ने जीत हासिल की. सहायक सचिव पद पर अरविंद प्रसाद गुप्ता, जय गणेश सिंह और रमेश कुमार विजयी रहे.

संयुक्त सचिव पद पर विजय कुमार सिंह, कमलेश कुमार और दुर्गानंद दिवाकर ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराया. वहीं कार्यकारिणी सदस्य के सात पदों पर हिरन हिमांशु, रोमा कुमारी, कुमार आशुतोष, सुनील कुमार भारती, राजीव रंजन, विकास रंजन और केदार कुमार यादव निर्वाचित हुए.

परिणाम घोषित होने के बाद न्यायालय परिसर में खुशी का माहौल देखा गया. समर्थकों और अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को माला पहनाकर और गुलाल लगाकर बधाई दी. देर शाम तक न्यायालय परिसर में जश्न का माहौल बना रहा.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन