39 वर्षों की शिक्षकीय सेवा पूरी कर सेवानिवृत्त हुए केशव कुमार सिंह, विद्यालय परिवार ने दी सम्मानपूर्ण विदाई

Updated:
विज्ञापन
विदाई सह सम्मान समारोह | Prabhat Khabar Network

विदाई सह सम्मान समारोह में मौजूद शिक्षक. | Prabhat Khabar Network

Retirement News : कोरियापट्टी के वरिष्ठ सहायक शिक्षक केशव कुमार सिंह ने 39 वर्षों की सेवा पूरी की. विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने उन्हें भावुक विदाई दी. उन्होंने शिक्षा के साथ संस्कार देने पर जोर दिया.

विज्ञापन

Retirement News : जदिया (सुपौल) स्थित बच्चू मध्य विद्यालय, कोरियापट्टी के वरिष्ठ सहायक शिक्षक केशव कुमार सिंह के 39 वर्षों की शिक्षकीय सेवा पूर्ण होने पर शुक्रवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस अवसर पर विद्यालय परिवार, जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और ग्रामीणों ने उन्हें फूल-माला, अंगवस्त्र, शॉल एवं पारंपरिक पाग भेंट कर सम्मानित किया. पूरे कार्यक्रम में सम्मान और भावनाओं का अनूठा संगम देखने को मिला.

विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ दिए संस्कार

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि केशव कुमार सिंह ने अपने लंबे शिक्षकीय जीवन में केवल पाठ्य ज्ञान ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को अनुशासन, नैतिकता और जीवन मूल्यों का भी पाठ पढ़ाया. उनकी कार्यनिष्ठा, समयपालन और सहज व्यवहार आने वाली पीढ़ियों के शिक्षकों के लिए भी प्रेरणास्रोत बना रहेगा.

विदाई के समय भावुक हुआ विद्यालय परिवार

विदाई समारोह के दौरान छात्र-छात्राएं, सहकर्मी शिक्षक और ग्रामीण भावुक हो उठे. अपने संबोधन में केशव कुमार सिंह ने कहा कि कोरियापट्टी विद्यालय उनके लिए केवल कार्यस्थल नहीं, बल्कि दूसरा परिवार रहा है. यहां मिला स्नेह, सहयोग और सम्मान उनके जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रहेगा. उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वे शिक्षा और समाजसेवा के कार्यों से जुड़े रहेंगे.

जनप्रतिनिधियों ने सराहा योगदान

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ त्रिवेणीगंज के पूर्व अध्यक्ष मो. जहान ने की, जबकि संचालन घनश्याम बिहारी ने किया. इस अवसर पर सुपौल राजद जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सरदार, मुखिया रामानंद यादव, सुशील कुमार सुमन, नरेश यादव, जगदेव राम सहित अन्य वक्ताओं ने उनके शिक्षकीय योगदान की मुक्तकंठ से सराहना की.

बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षक और ग्रामीण

समारोह में प्रधानाध्यापक मशकूर आलम, प्रभाकर सिंह, मनोज कुमार, अब्दुल गफ्फार, अजय कुमार ठाकुर, ललन ठाकुर, बिहारी सरदार, मिथलेश कुमार, रंजीत सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे. सभी ने केशव कुमार सिंह के स्वस्थ, सुखद और सक्रिय जीवन की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी.


विज्ञापन
उमेश कुमार यादव

लेखक के बारे में

By उमेश कुमार यादव

उमेश कुमार यादव प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अपराध, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं. जदिया (सुपौल) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन