त्रिभाषा सूत्र समर्थन को लेकर वीरपुर में बैठक, सोशल मीडिया अभियान पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
त्रिभाषा सूत्र समर्थन को लेकर वीरपुर में बैठक, सोशल मीडिया अभियान पर चर्चा

प्रतीकात्मक तस्वीर

Supaul news: बैठक में त्रिभाषा सूत्र के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, पूर्व छात्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया.

विज्ञापन

वीरपुर (सुपौल) से प्रमोद कुमार की रिपोर्ट:

Supaul news: सीबीएसई द्वारा त्रिभाषा सूत्र के समर्थन में चलाए जा रहे देशव्यापी सोशल मीडिया अभियान को लेकर बुधवार को वीरपुर नगर पंचायत कार्यालय सभागार में एक बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता नगर मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने की.

बैठक में त्रिभाषा सूत्र के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक और एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अभियान को प्रभावी बनाने तथा अधिक से अधिक लोगों तक इसकी जानकारी पहुंचाने पर जोर दिया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों, प्रधानाचार्यों, पूर्व छात्रों और समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने भाग लिया.

मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने कहा कि भारतीय संस्कृति और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नई शिक्षा नीति में त्रिभाषा सूत्र महत्वपूर्ण है. इसमें क्षेत्रीय भाषा, राष्ट्रभाषा और एक विदेशी भाषा को महत्व दिया गया है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है. उन्होंने कहा कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों को सोशल मीडिया के माध्यम से जुड़ना चाहिए.

बैठक में सुधांशु शेखर, कमल सिंह, सागर कुमार, अभय कुमार सिंह, सतीश गुड्डू सिंह, अजीत कुमार गुप्ता, आलोक कर्ण, निरंजन मेहता, विनोद ठाकुर, सत्येंद्र प्रसाद, उमेश कुमार और श्यामानंद मिश्रा सहित कई लोग मौजूद रहे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन