सुपौल में 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सुपौल में 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में तस्कर

Supaul news: मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सिकरहट्टा-मझारी बांध मार्ग से शराब तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर सिकरहट्टा नया टोला के पास छापेमारी अभियान चलाया गया.

विज्ञापन

कुनौली (सुपौल) से मनीष कुमार सिंह की रिपोर्ट:

Supaul news: डगमारा मद्य निषेध टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 59 बोतल नेपाली शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. इस दौरान एक बाइक भी जब्त की गई है.

मद्य निषेध विभाग के अवर निरीक्षक सुधीर कुमार ने बताया कि सिकरहट्टा-मझारी बांध मार्ग से शराब तस्करी की सूचना मिली थी. सूचना के बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित कर सिकरहट्टा नया टोला के पास छापेमारी अभियान चलाया गया.

कार्रवाई के दौरान एक बाइक पर सवार दो लोगों को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान बाइक पर रखे काले रंग के बैग और डिक्की से 59 बोतल नेपाली शराब बरामद की गई. जब्त शराब की कुल मात्रा 17.700 लीटर बताई गई है.

गिरफ्तार तस्करों की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के जरौली निवासी राजकुमार यादव और बबलू कुमार के रूप में हुई है. दोनों शराब लेकर कुनौली से निर्मली की ओर जा रहे थे.

मद्य निषेध टीम ने शराब, बाइक और दोनों आरोपियों को जब्त कर विधिसम्मत कार्रवाई शुरू कर दी है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में सुपौल न्यायालय भेजा जा रहा है.

छापेमारी अभियान में प्रदीप कुमार, कुंदन कुमार, भेदी लाल साह और शिवशंकर साह सहित अन्य कर्मी मौजूद थे.

विज्ञापन
Shruti Kumari

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन