तकनीकी आत्मनिर्भरता व शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएंगे छात्र- प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन

सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में उभरती हुई तकनीकी पायथन कार्यशाला का सफल समापन

विज्ञापन

-सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में उभरती हुई तकनीकी पायथन कार्यशाला का सफल समापन सुपौल. सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज में तीन दिवसीय कार्यशाला उभरती हुई तकनीकी पायथन का आज सफलतापूर्वक समापन हो गया. कोडिंग क्लब और सीएसई विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यशाला में राज्य भर के प्रतिष्ठित संस्थानों से आए विशेषज्ञों ने मशीन लर्निंग, वास्तविक जीवन परियोजनाएं और नई तकनीकी पर विस्तृत विचार साझा किए. कार्यशाला के अंतिम दिन की शुरुआत डीसीई दरभंगा के अजीत कुमार गुप्ता के व्याख्यान से हुई. उन्होंने मशीन लर्निंग एल्गोरिदम और इसके अनुप्रयोगों पर विस्तार से चर्चा की. इसके बाद गौरव कुमार और आभार कुमार ने वास्तविक दुनिया की परियोजनाएं और अनुप्रयोग विषय पर व्याख्यान दिया. वहीं सुनील कुमार साहू, सुनील कुमार सुमन और कुमार अनुकूल ने छात्रों के लिए प्रश्नोत्तरी सत्र का आयोजन किया. कार्यशाला संयोजक अभय कुमार ने बताया कि, पिछले तीन दिनों में छात्रों को पायथन के विभिन्न विषयों पर आंतरिक और बाहरी विशेषज्ञों से संवाद करने का अवसर मिला. यह अनुभव उन्हें शोध और नवाचार के लिए प्रेरित करेगा. सीएसई विभागाध्यक्ष गोपाल कृष्ण ने कहा कि, इस कार्यशाला ने छात्रों के ज्ञान का विस्तार किया और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार किया. विभाग आगे भी इस तरह के शैक्षिक कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा. समापन समारोह में प्राचार्य डॉ अच्युतानंद मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि यह कार्यशाला सुपौल इंजीनियरिंग कॉलेज के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. यहां के छात्र तकनीकी आत्मनिर्भरता और शोध के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुएंगे. अंत में कार्यशाला संयोजक अभय कुमार और विभागाध्यक्ष सीएसई (एआई) ने सभी विशेषज्ञों, प्रतिभागियों और आयोजन समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया. तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन परीक्षण और प्रमाणपत्र वितरण के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन