सशक्त स्थायी समिति सदस्य का हुआ चुनाव, लीला, मनोज व सुनीता ने दर्ज की जीत

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 27 May 2026 5:42 PM

विज्ञापन

प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में सुबह से ही गहमागहमी थी

विज्ञापन

पिपरा. बिहार नगर पालिका संशोधन अधिनियम 2026 के अंतर्गत नगर पंचायत पिपरा के सशक्त स्थायी समिति का चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण संपन्न हो गया. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित टीसीपी भवन में सुबह से ही गहमागहमी थी. सुबह 8:00 बजे से निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हुई सशक्त स्थायी समिति के निर्वाचन योग तीन पदों के लिए कुल 06 नामांकन पत्र दाखिल किए गए. सशक्त स्थायी समिति संख्या 01 से लीला कुमारी और जय देवी ने नामांकन पत्र दाखिल किया. 11 पार्षदों के मतों में से लीला कुमारी एवं जय देवी को 05-05 मत प्राप्त हुए. एक मत अवैध घोषित किया गया. लॉटरी के माध्यम से लीला कुमारी विजय घोषित की गई. वहीं सशक्त स्थायी समिति संख्या 02 से मनोज कुमार निर्वाचित घोषित किए गए. कुल 11 पार्षद के 11 मतों में से मनोज कुमार को 06 मत प्राप्त हुए. जबकि सलाम खान को पांच मत मिले. सशक्त स्थायी समिति संख्या 03 से सुनीता देवी निर्वाचित घोषित की गई. जहां सुनीता देवी को पार्षद के 07 मत प्राप्त हुए. वहीं आशीष कुमार को 04 मत ही प्राप्त हुए. पर्यवेक्षक जिला बंदोबस्त पदाधिकारी बुद्धू प्रकाश एवं निर्वाचन पदाधिकारी भूमि सुधार उपसमाहर्ता संजीव कुमार कापर, सहायक निर्वाचित पदाधिकारी प्रखंड विकास पदाधिकारी अमरेंद्र पंडित बीपीआरओ मणिकांत कुमार, नगर पंचायत कार्यपालक पदाधिकारी प्रियंका कुमारी की उपस्थिति में सशक्त स्थायी समिति का चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया. निर्वाचित पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता संजीव कुमार कापर द्वारा सभी निर्वाचित सदस्यों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिया गया.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन