होली में डीजे बजाने वालों के विरूद्ध होगी कड़ी कार्रवाई

थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी.
प्रतापगंज. थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी. जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा एवं थाना अध्यक्ष प्रमोद झा ने संयुक्त रूप से की. बैठक में जनप्रतिनिधि, सभी समुदाय के लोग उपस्थित थे. इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि रमजान का महीना चल रहा है. होली में हुडदंगबाजी ना हो. शांति-सद्भाव के साथ हंसी खुशी से पर्व मनाएं. किसी के भावना पर ठेस नहीं पहुंचे यह ख्याल रखें. किसी के साथ जोर जबरदस्ती रंग अबीर ना डालें. किसी भी तरह के नशा से बचें. थाना अध्यक्ष प्रमोद झा ने कहा इस क्षेत्र में जितने भी डीजे वाले हैं. उनको बुलाकर बंधपत्र भरवा लिया गया है. होली में डीजे बंद रखे. डीजे बजाने पर उस पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी. बाइकर्स के बारे में उन्होंने कहा हमारे पुलिस गश्ती दल एवं जगह-जगह पुलिस पदाधिकारी भ्रमण करते रहेंगे. अफवाहों एवं सोशल मीडिया पर ध्यान ना दें. जगह-जगह पुलिस की व्यवस्था रहेगी. शराबियों और अशांति फैलाने वाले पर कड़ी नजर रहेगी. किसी भी तरह का गड़बड़ी हो तुरंत पुलिस प्रशासन को खबर करें. आपस में सभी सौहार्दपूर्ण तरीके से रंगों का पर्व होली मनाएं. बैठक में पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, विजय विराजी, कृष्ण कुमार मंडल, रामेश्वर यादव, अनिल कुमार साह, गोपाल मंडल, ब्रह्मदेव पासवान, जयप्रकाश जया, संतोष कुमार भिंडवार, बौआ नाग, बौधी यादव, अजूररहमान, ललित भगत आदि उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




