तीन एकड़ 40 डिसमिल पर भीमनगर में बनेगा खेल स्टेडियम : एसडीएम

Updated:
विज्ञापन

बताया कि बीएमपी को हस्तांतरित किए जाने वाली जमीन को चिन्हित कर दिया गया है

विज्ञापन

वीरपुर. भीमनगर पंचायत के वार्ड संख्या 02 स्थित जयप्रकाश मैदान में जल्द ही एक भव्य स्टेडियम का निर्माण किया जाएगा. उक्त जानकारी वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने दी. बताया कि बीएमपी को हस्तांतरित किए जाने वाली जमीन को चिन्हित कर दिया गया है. स्थल का निरीक्षण भी किया गया है. काफी समय से स्टेडियम को लेकर चर्चाएं हो रही थी. जिसपर विराम लग गया. शुक्रवार को भीमनगर वार्ड संख्या 02 स्थित जय प्रकाश मैदान में पहुंचे एसडीएम नीरज कुमार, बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार व अन्य अंचल के पदाधिकारी व राजस्व कर्मियों ने उक्त स्थल का सीमांकन भी किया. बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार ने बताया कि इसकी टेंडर की प्रक्रिया भी पूरी कर ली गई है. 03 एकड़ 40 डिसमिल में स्टेडियम का निर्माण किया जाना है. निरीक्षण के दौरान जिला खेल उपाधीक्षक अंजू कुमारी भी मौके पर मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन