ePaper

दुकान का वेंटिलेटर तोड़ महंगे पार्टस की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

Updated at : 18 Jan 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
दुकान का वेंटिलेटर तोड़ महंगे पार्टस की चोरी, छानबीन में जुटी पुलिस

थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में शनिवार की रात चोरों ने एक बाइक पार्ट्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया.

विज्ञापन

राघोपुर. थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट में शनिवार की रात चोरों ने एक बाइक पार्ट्स की दुकान में चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया. चोरों ने दुकान के पीछे लगे वेंटिलेटर को तोड़ भीतर प्रवेश किया और नकदी सहित महंगे सामान पर हाथ साफ कर लिया. घटना की जानकारी देते विमल बाइक दुकान के संचालक विमल कुमार ने बताया कि वह शनिवार की रात करीब 09 बजे दुकान बंद कर घर चले गये थे. रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि दुकान का सामान बिखरा पड़ा था. दीवार में लगा वेंटिलेटर टूटा हुआ था. दुकानदार के अनुसार, चोरों ने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को कपड़े से ढक दिया था. ताकि उनकी पहचान न हो सके. चोर दुकान के गल्ले में रखे करीब 18 हजार रुपये नकद व लगभग 80 हजार रुपये मूल्य के बाइक पार्ट्स चोरी कर फरार हो गये. बताया कि चोरी गये सामानों में मोबिल 25 पीस, चेन स्पॉकेट 32 पीस, ब्लॉक पिस्टन 06 पीस, मेन वायरिंग 20 पीस, टाइमिंग चेन किट 10 पीस, भल्प 8 सेट आदि शामिल है. दुकानदार ने बताया कि घटना की सूचना राघोपुर पुलिस को दी गयी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल में जुट गयी है. पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है. मामले में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि घटना की छानबीन की जा रही है. प्राप्त आवेदन के आधार पर अग्रेतर कार्यवाही की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन