जनता दरबार में पांच मामलों का हुआ त्वरित निष्पादन

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 28 Dec 2024 7:00 PM

विज्ञापन

04 नये मामले का आवेदन प्राप्त हुआ

विज्ञापन

सरायगढ़. भपटियाही थाना परिसर में शनिवार को भूमि विवाद निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता सीओ धीरज कुमार ने किया. सीओ ने बताया कि जनता दरबार में 05 मामले में दोनों पक्षों की बारीकी से कागजात की जांच के बाद 05 मामलों का त्वरित निष्पादन किया गया. वहीं 04 नये मामले का आवेदन प्राप्त हुआ. लेकिन आपसी सामंजस्य नहीं होने एवं कागजात के अभाव में निष्पादन नहीं हो सका. सीओ ने बताया कि प्रत्येक शनिवार को आयोजित जनता दरबार में भूमि विवाद से जुड़े छोटे-छोटे मामले का दोनों पक्षों के समक्ष विभिन्न कागजातों के अवलोकन कर निपटारा किया जाता है. उन्होंने उपस्थित लोगों से पंचायत स्तर पर मिल बैठकर कर मामला निष्पादन करने की अपील की. इस मौके पर थानाध्यक्ष किशोर कुमार, राजस्व कर्मचारी मो इसराफील, एएसआई मन्नू कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन