ePaper

स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं पीएम : पूर्व विधायक

Updated at : 18 Sep 2025 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
स्वस्थ भारत निर्माण की दिशा में कार्य कर रहे हैं पीएम : पूर्व विधायक

पीएम ने कहा यह कार्यक्रम पूरे देश की माताओं बहनों के लिए आयोजित किया जा रहा है

विज्ञापन

प्रतापगंज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वें जन्मदिवस के अवसर पर बुधवार को प्रखंड के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर पीएम मातृ वंदना योजना के तहत स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत की गई. कार्यक्रम का मुख्य उद्घाटन प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक लखन ठाकुर ने फीता काटकर किया. इस मौके पर कार्यक्रम में सम्मिलित लोगों ने प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम नारी सशक्तिकरण को लेकर दिये सारगर्भित संबोधित को भी सुना. पीएम ने कहा यह कार्यक्रम पूरे देश की माताओं बहनों के लिए आयोजित किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि माताओं बहनों का उत्तम स्वास्थ्य सरकारी तिजौरी से भी ज्यादा कीमती है. अगर घर में मां स्वस्थ रहती है तो पूरा परिवार स्वस्थ रहता है. कार्यक्रम को संबोधित करते पूर्व विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी भारत को विकसित भारत की ओर ले जा रहे हैं. उसी तरह स्वस्थ भारत के निर्माण में इस अभियान की शुरूआत किया है. इस मौके पर चिकित्सा प्रभारी डॉ आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि 17 से 02 अक्टूबर तक चलने वाले इन शिविरों में रक्तचाप, मधुमेह, प्रसव पूर्व जांच, टीकाकरण, एनीमिया, टीबी स्क्रीनिंग आदि की जांच की जा रही है. साथ ही माताओं को स्वस्थ जीवनशैली और स्वस्थ रहने के मानकों की भी जानकारी दी जा रही है. इस मौके पर दंत चिकित्सक डॉ प्रसन्ना कुमार सिंह, डॉ ललित कुमार, बीसीएम प्रफ्फुल कुमार प्रयदर्शी, बीएचएम पंकज कुमार, एएनएम सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी सक्रिय देखे गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन