युवाओं में बढ रहे सूखे नशे के प्रचलन पर रोक लगाने को लेकर प्रबुद्धजनों ने लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

नशा के विरुद्ध इस संकल्प सभा की अध्यक्षता अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने की

विज्ञापन

पिपरा. युवाओं में बढ़ती नशा की प्रवृत्ति और इस कारण आए दिन हो रही अप्रिय घटना व दुर्घटना के विरुद्ध सामाजिक संकल्प लेने को लेकर बाबा बुलंदी स्थान तेतराही में प्रबुद्ध लोग एकजुट हुए. बाबा बुलंदी स्थान जन जागरण समिति तेतराही के अध्यक्ष पंकज कुमार द्वारा शुक्रवार को आयोजित नशा के विरुद्ध इस संकल्प सभा की अध्यक्षता अंचल अधिकारी उमा कुमारी ने की. अपने अध्यक्षीय भाषण में अंचल अधिकारी ने युवाओं में बढ़ता सूख नशा की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2016 में नशाबंदी कानून लाया गया. 10 वर्ष बीतने को है. लेकिन नशा जैसी सामाजिक कुरीति पर हम लोग अब तक विजयी नहीं पा रहे हैं. खासकर युवाओं में सूखा नशा के प्रति बढ़ती प्रवृत्ति आने वाली पीढ़ी को बर्बाद कर रही है. उन्होंने प्रशासनिक स्तर के साथ-साथ सामाजिक स्तर पर भी इस कुरीति के विरुद्ध लड़ाई लड़ने की बात कही. राजद नेता प्रदीप यादव ने नशाबंदी पूर्णतया असफल होने के पीछे प्रशासनिक असफलता बताया. कहा कि पुलिस यदि ईमानदार होती तो शायद इतना सप्लायर पैदा ही नहीं होते. एलआईसी के डीओ जागेश्वर मेहरा ने इस तरह के पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रशासन के अलावा सामाजिक स्तर पर भी टीम गठित कर नशा के विरुद्ध अभियान चलना चाहिए. एसआई काजल कुमारी, राजद नेता कारी प्रसाद यादव, भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार पौद्दार, पूर्व मुखिया रामचंद्र चौधरी, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश विश्वास, अजय विक्रम सिंह, शिव शंकर झा, गिरधारी मुखिया, मो आलम, सहित अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखा. लोगों ने बाबा बुलंदी स्थान समिति अध्यक्ष पंकज कुमार की नए वर्ष की इस पहल की सराहना की. उपस्थित लोगों को आज से नशा ना करने और समाज में फैली इस कुरीतियों के विरुद्ध संकल्प दिलाया गया. बैठक में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन