कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती पर जोर, एनडीए और नीतीश कुमार पर पीके ने साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन
कार्यकर्ता सम्मेलन में संगठन मजबूती पर जोर, एनडीए और नीतीश कुमार पर पीके ने साधा निशाना

मीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किए बिना बड़े चुनावों में सफलता संभव नहीं है.

विज्ञापन

– पंचायत स्तर पर भागीदारी की मांग सुपौल बिहार नव निर्माण अभियान के तहत जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर सोमवार को सुपौल पहुंचे. आगमन के बाद उन्होंने प्रसिद्ध बाबा तिल्हेश्वर मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर बिहारवासियों की खुशहाली और समृद्धि की कामना की. इसके बाद जिला मुख्यालय स्थित नित्यमाया होटल में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया. सम्मेलन में पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, प्रदेश ओबीसी मंच अध्यक्ष ललन कुमार यादव, पूर्व एडीजीपी जय प्रकाश सिंह सहित कई नेताओं ने भाग लिया. इस दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार को लेकर व्यापक चर्चा हुई. कार्यकर्ताओं ने पंचायत चुनाव में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग उठाई और कहा कि जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत किए बिना बड़े चुनावों में सफलता संभव नहीं है. कार्यकर्ताओं ने सुझाव दिया कि जिला, प्रखंड और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त किया जाए तथा नियमित बैठक और जनसंपर्क अभियान चलाए जाएं. वहीं, प्रशांत किशोर ने अपने संबोधन में एनडीए पर तीखा हमला बोला. कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अब पद संभालने की स्थिति में नहीं हैं. जनता को भ्रमित किया जा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी नारों के जरिए लोगों को गुमराह किया गया. सत्ता बनाए रखने के लिए गलत तरीके अपनाए गए. कार्यक्रम के अंत में नेता और कार्यकर्ताओं ने जन सुराज के संकल्प को आगे बढ़ाने का भरोसा जताया. कहा कि आने वाले समय में बिहार में बदलाव की नई कहानी लिखी जाएगी.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन