ePaper

गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस के सिद्धांत से कराया जायेगा अवगत, 28 को पद यात्रा

Updated at : 23 Mar 2025 6:41 PM (IST)
विज्ञापन
गांव-गांव जाकर लोगों को कांग्रेस के सिद्धांत से कराया जायेगा अवगत, 28 को पद यात्रा

बैठक में जिला कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने कहा कि आज भी लोग कांग्रेस के तरफ देख रहे हैं

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. पंचायत स्तर पर संगठन की मजबूती को लेकर मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष कौशल यादव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी. इस बैठक में जिला कोऑर्डिनेटर जितेश मिश्रा भी उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि पिछड़ा, अति पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक एवं स्वर्ण वर्ग को कांग्रेस के मुख्य धारा में लाने के लिए गांव जाकर कांग्रेस सिद्धांत से अवगत कराने की आवश्यकता है. इसके लिए पंचायत स्तर पर बैठक करनी चाहिए. बैठक में जिला कांग्रेस के निवर्तमान महासचिव शत्रुघ्न प्रसाद चौधरी ने कहा कि आज भी लोग कांग्रेस के तरफ देख रहे हैं. आवश्यकता है लोगों को पार्टी के सिद्धांत से रूबरु कराने की और उसे सम्मान देने की. कहा कि 1995 के बाद कांग्रेस कमजोर होता चला गया है. जब से गठबंधन की राजनीति शुरू हुई है, हमारा वोट बैंक अन्य दल की ओर चली गई है. उसे वापस लाना हमारा पहला उद्देश्य होना चाहिए. बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 28 मार्च को युवा कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा पलायन रोको-रोजगार दो की योजना लेकर सुपौल जिला में पद यात्रा निकाली जाएगी. पद यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में लोगों को शामिल होने का आह्वान किया गया. बैठक में डॉ विश्वनाथ सर्राफ, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष चुनचुन कुमार, डॉ मो सिदिक, लक्ष्मी सरदार, अंकित झा, समी अख्तर, बरमानंद दीक्षित, परमानंद यादव, भूपेंद्र यादव, रूपेश सिंह, मो सद्दाम, विनोद बिलासुस, मो युनुस, मो सनाउल्लाह सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन