कोशी मेले में बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं लोग

Updated:
विज्ञापन

मेले में इंडो -नेपाल क्षेत्र के कई स्थानों के लोग पहुंच रहे हैं

विज्ञापन

कुनौली. डगमारा स्थित कोशी स्पर संख्या 22/38 पर पौष पूर्णिमा के अवसर पर कोशी मेला का आयोजन किया गया है. मेले का आयोजन कोशी मेला नव युवा समिति समिति डगमारा, पिपराही सहित समस्त ग्रामवासियों के द्वारा किया गया है. मेले में इंडो -नेपाल क्षेत्र के कई स्थानों के लोग पहुंच रहे हैं. मेला में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें नामी पहलवान शामिल हो रहे हैं. दंगल को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं. मेले में मिठाई, खिलौने सहित विभिन्न प्रकार की दुकान सजी है. बच्चों के लिए झूला लगाया गया है. समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश कामत ने बताया कि पौष पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोशी मेले का आयोजन किया गया है. 04 जनवरी को मेला का समापन होगा. उपाध्यक्ष अनिल कामत ने बताया कि इस मेले में नेपाल, पंजाब, अमृतसर, हरिद्वार, बिहार और कलकत्ता के पहलवान आये हैं. कोषाध्यक्ष भोला कामत ने बताया कि मेला आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो, इसके लिए कमेटी की ओर से ख्याल रखा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन