शांतिपूर्ण माहौल में ईद व रामनवमी मनाने को लेकर हुई शांति समिति की बैठक

थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद और रामनवमी भाईचारे का पर्व है, इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए
कुनौली. ईद व रामनवमी पर्व के लेकर कुनौली थाना परिसर में बुधवार को थानाध्यक्ष राजू कुमार की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, पुलिस प्रशासन और एसएसबी के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में शांति और सौहार्दपूर्ण माहौल में ईद और रामनवमी जैसे पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई. थानाध्यक्ष ने कहा कि ईद और रामनवमी भाईचारे का पर्व है, इसे आपसी प्रेम और शांति के साथ मनाना चाहिए. थानाध्यक्ष ने बैठक में मौजूद सभी गणमान्य लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी अप्रिय स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचित करने की अपील की. कहा कि अशांति फैलाने वाले तत्वों पर पुलिस की नजर रहेगी. सभी ने ईद व रामनवमी पर्व को सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाने की बात कही और प्रशासन को सहयोग का भरोसा दिलाया. मौके पर एसएसबी 45वीं बटालियन के जयदेव घोष, एनके शर्मा, अनिता देवी, सीताराम मुखिया, दिलीप रजक, बीरेंद्र मंडल, राधेश्याम, मो सज्जाद, चितनारायन यादव, पवन मंडल, जीबछ मेहता समेत अन्य गणमान्य व पुलिस बल मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










