क्राइसिस एंड मैनेजमेंट के स्पेशल कैंप में पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन

Published by : RAJKISHORE SINGH Updated At : 03 May 2026 9:07 PM

विज्ञापन

कार्यक्रम में दर्जनों स्वयं सेवकों ने भाग लिया

विज्ञापन

खगड़िया. स्थानीय कोशी कालेज में रविवार को हरदाशचक गांव में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा संचालित दूसरे दिन एनर्जी क्राइसिस एंड मैनेजमेंट के स्पेशल कैंप का आयोजन किया गया. कैंप में योग व पीटी कराया गया. कार्यक्रम में दर्जनों स्वयं सेवकों ने भाग लिया. इसके बाद खेल का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का मुख्य अतिथि नगर सभापति अर्चना कुमारी थे. सभापति ने संबोधित करते हुए कहा कि कोशी कॉलेज में बंद पड़े लाइटों को जल्द मरम्मत करायी जायेगी. कॉलेज में स्वीपर की भी व्यवस्था जल्द करा दिया जायेगा. पूर्व वार्ड सदस्य कहा कि हरदाशचक के लिए यह गौरव का पल है कि कोशी कॉलेज ने हरदाश्चक को एनर्जी क्राइसिस एंड मैनेजमेंट के स्पेशल कैंप लिए गोद लिया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुंगेर विश्वविद्यालय के सिंडिकेट सदस्य भरत सिंह जोशी ने छात्र छात्राओं के उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि ये मुंगेर विश्वविद्यालय के लिए गौरव का पल है कि छात्र छात्राएं जमीन पर उतर कर सामाजिक अनुभव प्राप्त कर रहे हैं. एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो डॉ कुमार बलवंत ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि स्वयंसेवकों ने नदियों के नाम पर 8 टीम बनाकर सर्वे का काम शुरू किया. सर्वे में घर-घर जाकर लोगों से ऊर्जा खपत की जानकारी लिया. उन्हें ऊर्जा बचत से जुड़ी जानकारी से रूबरू कराया. इसके बाद स्वयंसेवक पुनः कॉलेज आए और कॉलेज में पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 50 स्वयं सेवकों ने भाग लिया. मौके पर छात्र निलेश कुमार, आकाश कुमार, सौम्यदीप, वर्षा रानी, अभिजीत कुमार, साक्षी कुमारी, आयुष कुमार, मौसम कुमारी सहित दर्जनों छात्र छात्राएं मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHORE SINGH

लेखक के बारे में

By RAJKISHORE SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन