करंट की चपेट में आने से बच्चा झुलसा, इलाजरत

Updated:
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से बच्चा झुलसा, इलाजरत

आनन – फानन में परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के मयूरवा वार्ड नंबर 02 में रविवार की दोपहर करंट की चपेट में आने से एक 09 वर्षीय बच्चा जख्मी हो गया. आनन – फानन में परिजनों के द्वारा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया. बच्चा खतरे से बाहर हैं. बच्चे का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार मयूरवा वार्ड 02 निवासी प्रदीप यादव के 09 वर्षीय पुत्र जख्मी सौरभ कुमार रविवार कि दोपहर करीब एक बजे अपने साथी के साथ सड़क के किनारे वृक्ष से जलेबी तोड़ रहा था. इसी दौरान जिस बांस लेकर वह जलेबी तोड़ रहा था. वह बगल से गुजर रहे बिजली तार के संपर्क में आ गया. जिससे सौरभ बिजली करंट की चपेट में आकर जख्मी हो गया.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन