24 लीटर शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

बरामद शराब, बाइक और आरोपी को मधनिषेध थाना सिमराही सुपौल को सौंप दिया
वीरपुर. भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल की कार्रवाई लगातार जारी है. इसी क्रम में 45वीं वाहिनी वीरपुर के अंतर्गत सीमा चौकी सतना की टीम ने रविवार को बड़ी सफलता हासिल करते हुए नेपाली शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. साथ ही एक बाइक भी जब्त की गई है. 45वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 202/2 के समीप नेपाली शराब की तस्करी की आशंका जताई गई थी. सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गश्ती टीम का गठन कर मौके पर भेजा गया. करीब दोपहर 2 बजे गश्ती दल ने एक संदिग्ध युवक को बाइक से नेपाल से भारत की ओर आते देखा. जवानों को देखते ही वह बाइक छोड़कर भागने लगा, लेकिन तत्परता दिखाते हुए जवानों ने उसे पकड़ लिया. पूछताछ में युवक ने अपना नाम अनिकेत कुमार, निवासी वीरपुर वार्ड नंबर 02, पोस्ट बसंतपुर, थाना वीरपुर, जिला सुपौल बताया. तलाशी के दौरान उसकी 24.250 लीटर शराब बरामद किया गया. जिसमें बीयर की बोतल भी शामिल है. पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह पैसों के लिए नेपाल से भारत में अवैध शराब तस्करी करता है. इसके बाद बरामद शराब, बाइक और आरोपी को मधनिषेध थाना सिमराही सुपौल को सौंप दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










