रास्ता विवाद में मारपीट, एक पक्ष से आधा दर्जन जख्मी

ग्रामीणों ने मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस से समुचित कार्रवाई करने की मांग की है
छातापुर. थाना क्षेत्र के उधमपुर पंचायत वार्ड संख्या छह में मामूली विवाद में एक पक्ष के आधा दर्जन लोगों को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया. जख्मियों में शामिल दो वृद्ध सहित अन्य को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर लाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद दो जख्मी 65 वर्षीय डोमी मंडल एवं 55 वर्षीय गंगाराम मंडल को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया. वहीं मामूली रूप से जख्मी सकलदेब मंडल, कृष्णदेव मंडल सहित अन्य का उपचार सीएचसी में ही कर दिया गया. घटना को लेकर एक ही पक्ष के जख्मी सकलदेब मंडल एवं डोमी मंडल के द्वारा थाना में अलग अलग आवेदन दिया गया है. आवेदन में रंजीत मंडल, जयकृष्ण मंडल सहित अन्य पर मारपीट का आरोप लगाते कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है. आवेदन के अनुसार गांव स्थित शीतला मंदिर जाने वाली कच्ची रास्ता को रंजीत मंडल द्वारा काटा जा रहा था. सकलदेव मंडल ने यह कहकर रास्ते को काटने से मना कर दिया कि उनका और ग्रामीणों का फसल बर्बाद हो जायेगा. मना करने पर तत्काल वह रुक गया, लेकिन शाम के वक्त चौक जाने के क्रम में रास्ते में हरवे हथियार से लैश होकर उनलोगों ने घेर लिया और मारपीट की. बचाने आये लोगों के साथ भी मारपीट की गई. इधर बीच बचाव करने वाले बुजुर्ग लोगों के साथ हुई मारपीट से गांव के लोग मर्माहत हैं. ग्रामीणों ने मारपीट के आरोपियों के विरुद्ध पुलिस से समुचित कार्रवाई करने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










