असामाजिक तत्वों ने धान के बोझों में लगायी आग, जलकर राख

Updated:
विज्ञापन

जदिया पंचायत के कीर्तन घाट से पूरब रविवार रात असामाजिक तत्वों ने एक बटाईदार किसान के धान के बोझों में आग लगा दी.

विज्ञापन

जदिया. जदिया पंचायत के कीर्तन घाट से पूरब रविवार रात असामाजिक तत्वों ने एक बटाईदार किसान के धान के बोझों में आग लगा दी. देखते ही देखते आग इतनी तेजी से फैल गई कि किसान का साल भर का मेहनत जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खूंट वार्ड 7 निवासी राजकुमार साह जदिया बाजार के विमल अग्रवाल की दो एकड़ जमीन बटाई पर खेती कर रहा था. उसने कटाई के बाद कुल 308 बोझ धान दो अलग-अलग स्थानों पर रखा था. सोमवार को थ्रेसिंग की तैयारी थी, लेकिन इससे एक रात पहले ही धान के बोझों में आग लगा दी गई. किसान के अनुसार इस घटना में करीब 65 से 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. पीड़ित किसान राजकुमार साह ने बताया कि साल भर की मेहनत एक पल में खत्म हो गई. अब परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन