जनता दरबार में सात मामलों में से एक का हुआ निष्पादन

सीओ हेमंत कुमार अंकुर ने बताया कि जनता दरबार में वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े चार पुराने आवेदन आए थे, नया कोई आवेदन नहीं था
वीरपुर. भूमि विवाद के निपटारे को लेकर शनिवार को थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल और बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर की संयुक्त अध्यक्षता में जनता दरबार का आयोजन किया गया. दरबार में वीरपुर और भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े नये-पुराने कुल सात मामलों की सुनवाई की गई. जिसमे दोनों ही पक्षों की मौजूदगी में एक मामला का निष्पादन किया गया. सीओ हेमंत कुमार अंकुर ने बताया कि जनता दरबार में वीरपुर थाना क्षेत्र से जुड़े चार पुराने आवेदन आए थे, नया कोई आवेदन नहीं था. वहीं भीमनगर थाना क्षेत्र से जुड़े दो पुराने और एक नये आवेदन आये. जिनमें दोनों ही पक्षों की मौजूदगी में वीरपुर थाना क्षेत्र के एक पुराने मामले का निष्पादन किया गया. शेष बचे मामलों में या तो दस्तावेज उपलब्ध नहीं थे या फिर दूसरे पक्ष की मौजूदगी नहीं थी. जिन मामलों का निष्पादन नहीं किया जा सका है. उन फरियादियों को जमीन से जुड़े दस्तावेज के साथ अगले शनिवार को बुलाया गया है. मौके पर भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, एएसआई कमलेश कुमार, संबंधित पंचायत के राजस्व कर्मचारी व फरियादी मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




