ePaper

सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत, पुलिस को नहीं दी गयी जानकारी

Updated at : 24 Oct 2024 6:06 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में वृद्धा की मौत, पुलिस को नहीं दी गयी जानकारी

घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया

विज्ञापन

जदिया. छातापुर-जदिया एसएच 91 पथ में गुरुवार की दोपहर राजगांव मुस्लिम टोला समीप सड़क दुर्घटना में एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजगांव वार्ड नंबर 04 निवासी असरफी ऋषिदेव की पत्नी बहुरी देवी धान तैयारी करने के लिए बगल के एक किसान के यहां जा रही थी. जैसे ही वह मुस्लिम टोला समीप पहुंची, जदिया से कोरियापट्टी की ओर तेज रफ्तार में जा रही बाइक ने महिला को ठोकर मार दी. जिससे महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. इस घटना में बाइक सवार दो युवक भी जख्मी हो गये. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बाइक सवार दोनों युवकों को पकड़ लिया और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया. बताया जाता है कि घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को नही दीं गयी एवं शव को उठाकर परिजन अपने घर ले गये. जिसके बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों के अगुवाई में पंचायत बैठी एवं तय रकम के बाद मामला को रफा दफा करवाया. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन