बाइक की ठोकर से वृद्ध की मौत
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 27 Jun 2024 8:32 PM
रानीगंज-जदिया एनएच 327 ई पथ में बुधवार की देर शाम बसहा चौक के समीप बाइक की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी
जदिया. रानीगंज-जदिया एनएच 327 ई पथ में बुधवार की देर शाम बसहा चौक के समीप बाइक की चपेट में आने से 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है बघेली पंचायत के वार्ड नंबर 06 निवासी अमोली उर्फ अनमोल मंडल बसहा चौक पर सब्जी खरीदने गये थे. सब्जी खरीदकर वह सड़क पार कर रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें ठोकर मार दिया. जिससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गये. दुर्घटना के बाद आस-पास के लोगों ने बाइक सवार को पकड़ कर घटना की सूचना पुलिस सहित जख्मी वृद्ध के परिजनों को दी. सूचना मिलते ही पुलिस वहां पहुचकर आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया. जहां प्राथमिकी उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया. जिसके बाद परिजनों द्वारा उन्हें मेडिकल कालेज मधेपुरा ले जाया गया. जहां उपचार के दौरान गुरुवार को उन्होंने दम तोड़ दिया. जिसके बाद शव को बघेली लाया गया तथा दोनों पक्षों के बीच बैठक हुई. जिसमें 01 लाख मृतक के परिवार को देने के उपरांत मामले को रफा-दफा किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










