नगर पंचायत सामान्य बोर्ड की बैठक संपन्न, कई महत्वपूर्ण एजेंडे पर हुई चर्चा

मुख्य पार्षद ने स्थलों की प्रमुखता क़े आधार पर लाइट लगाने की बात कही
वीरपुर नगर पंचायत कार्यालय क़े सभागार में सामान्य बोर्ड की बैठक शुक्रवार को संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने की. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मयंक कुमार, उपमुख्य पार्षद रीमा दास मौजूद थी. इसके अलावे विभिन्न वार्डों क़े वार्ड पार्षद बैठक में मौजूद रहे. बैठक में नगर क्षेत्र में कई जगह स्ट्रीट लाइट और तिरंगा लाइट नहीं लगने से कई वार्ड पार्षद आक्रोशित दिखे. मुख्य पार्षद ने स्थलों की प्रमुखता क़े आधार पर लाइट लगाने की बात कही. मुख्य पार्षद सुशील कुमार ने बताया कि सामान्य बोर्ड की बैठक में वार्ड नंबर 13 में जल निकासी नाला की आवश्यकता पर चर्चा की गई और सर्वम्मति से पास किया गया. उसके बाद परमपूज्य सरसंघ चालक मोहन भागवतजी क़े आगमन पर शहर की साफ सफाई व सरस्वती विद्या मंदिर क़े परिसर क़े आगे सड़क पर जो तिरंगा लाइट लगाना है इस पर विचार किया गया. इसके अलावे कई अन्य विषयों पर विचार विमर्श किया गया है. बैठक में पार्षद कमल सिंह, ललिता मिश्रा, अंजलि प्रिया पटेल, रत्नेश कुमार मरवैता, रिंकू कुमार गुप्ता, कौशल्या देवी, सुधीरा देवी, साधना सिंह, संगीता देवी, रणजीत सिंह, कार्यालय कर्मी सत्यनारायण चौधरी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










