387 बोतल शराब के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
387 बोतल शराब के साथ नेपाली नागरिक गिरफ्तार

कागजी कार्यवाही के बाद तस्कर के साथ जब्ती शराब को मद्य निषेध विभाग झंझारपुर को सुपुर्द कर दिया गया

विज्ञापन

कुनौली. एसएसबी 45वीं बटालियन सीमा चौकी न्योर के जवानों ने भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय बार्डर पर तस्करी के 387 बोतल नेपाली शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया. एसएसबी 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी न्योर के सीमा स्तंभ संख्या 229/09 के पास मद्य निषेध मधुबनी पुलिस के साथ नाका ड्यूटी के दौरान जवानों ने एक व्यक्ति को कुछ सामान के साथ भारतीय प्रभाग में प्रवेश करते देखा. उसी क्रम में जवानों ने एक व्यक्ति को रोककर पूछताछ शुरू कर दी. पूछताछ व जांच के दौरान व्यक्ति के पास से बोरे में 387 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया. व्यक्ति की पहचान नेपाल के सप्तरी जिला अंतर्गत राजबिराज थाना क्षेत्र के मोहनपुर वार्ड नंबर 10 निवासी 50 वर्षीय कमल विश्वास के रूप में की गयी. कागजी कार्यवाही के बाद तस्कर के साथ जब्ती शराब को मद्य निषेध विभाग झंझारपुर को सुपुर्द कर दिया गया. इस छापेमारी में एसएसबी के सहायक उप निरीक्षक किशोर कुमार व अन्य जवान समेत मद्य निषेध से सहायक उप निरीक्षक पंकज कुमार ठाकुर मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन