लौकहा पंचायत में विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान

Updated:
विज्ञापन

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी

विज्ञापन

– सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी – 16 को बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में एनडीए विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का होगा आयोजन सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र के लौकहा पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को निर्मली विधानसभा के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी. लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी. विधायक ने लौकहा पंचायत के बैसा, नौनपार, कोढली, गोपालपुर, छिटही सहित हनुमान नगर पंचायत के सिमरी गांव का दौरा किया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है. ग्रामीणों को 125 यूनिट बिजली मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही है. प्रत्येक वार्ड में सड़क, पुल-पुलिया और विद्यालयों का निर्माण कराया गया है. वहीं छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए बाहर न जाना पड़े. इसके लिए प्रत्येक पंचायत में हाई स्कूल खोले गए है. कहा कि जदयू कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताएंगे. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूरे बिहार में योजनाओं के माध्यम से व्यापक विकास सुनिश्चित किया है. कहा कि आगामी 16 सितंबर को बीएन इंटर कॉलेज भपटियाही में निर्मली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा. उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने की अपील की. इस मौके पर जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, मुखिया विजय कुमार यादव, मनोज यादव, प्रभु नारायण मेहता, उमेश सरदार, गुलाब चंद साह, प्रकाश मेहता, राजेश मेहता, महादेव मेहता, बम बोली यादव सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन