भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया गया संदेश

Updated:
विज्ञापन

इस दौरान लोगों को विधानसभा चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया गया

विज्ञापन

सरायगढ़. विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न और आचार संहिता का सख्ती से पालन करने लेकर प्रशासन ने गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला. फ्लैग मार्च थाना से निकलकर एनएच 327 ए होते हुए भपटियाही बाजार, शाहपुर पृथ्वीपट्टी, छिटही हनुमाननगर, लौकहा सहित अन्य पंचायतों का भ्रमण किया. इस दौरान लोगों को विधानसभा चुनाव में भयमुक्त होकर मतदान करने का संदेश दिया गया. फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस ने आसपास के संवेदनशील इलाके में गश्त की और लोगों से शांति और सहयोग की अपील की. इस दौरान पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने वाहनों की जांच भी की. अधिकारियों ने कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि, हथियार, शराब या प्रतिबंधित सामग्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी. मौके पर प्रभारी थाना अध्यक्ष वर्षा कुमारी, एएसआई जेपी सिंह, मनु कुमार यादव आदि मौजूद थे

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन