05 मार्च को पटना में आयोजित युवा चौपाल की सफलता को लेकर हुई बैठक

वर्तमान सरकार को बदलने के लिए प्रदेश युवा राजद ने युवा चौपाल का आयोजन कर लोगों के घर-घर जाकर इस बात को बताने का काम करेंगे.
त्रिवेणीगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित विज्ञान महाविद्यालय प्रांगण में शुक्रवार को युवा राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 05 मार्च को मिलर हाई स्कूल पटना में प्रदेश युवा राजद की ओर से होने वाली युवा चौपाल को सफल बनाने हेतु विचार-विमर्श किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा राजद के जिलाध्यक्ष अनोज कुमार आर्य उर्फ लव यादव ने बताया कि वर्तमान सरकार में महंगाई, बेरोजगारी व अपराध चरम पर है. पूरे बिहार का जनता बिहार में बदलाव चाहती है. वर्तमान सरकार को बदलने के लिए प्रदेश युवा राजद ने युवा चौपाल का आयोजन कर लोगों के घर-घर जाकर इस बात को बताने का काम करेंगे. उन्होंने कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में 05 मार्च को पटना चलने का आह्वान किया. बैठक में व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सज्जन कुमार संत, प्रवेश प्रवीन, बसंत यादव, नगर परिषद युवा प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार, इरफान बिहारी, संतोष यादव, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार, प्रिंस, अविनाश, रोहित, अंकित, शंकर कुमार के अलावा बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










