संविधान निर्माता की मनाई गई जयंती

Updated:
विज्ञापन
संविधान निर्माता की मनाई गई जयंती

बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई. बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया. कई क्षेत्रों में डॉ अंबेडकर की जयंती पर प्रभातफेरी, मशाल जुलूस या “संविधान स्वाभिमान यात्रा ” जैसी शोभा यात्राएं निकाली गई. इस दौरान नेताओं और प्रबुद्ध जनों ने बाबा साहेब के आदर्शों, दलितों व वंचितों के उत्थान और उनके द्वारा रचित संविधान के महत्व पर प्रकाश डाला. जयंती के अवसर पर स्वच्छता अभियान भी चलाकर समाज में स्वच्छता का संदेश दिया गया. मौके पर तुलापट्टी पंचायत के स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर बाबा साहेब के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन