भक्ति में डूबा महावीर मंदिर परिसर

Updated:
विज्ञापन

नौ जनवरी तक चलेगा अष्टयाम संकीर्तन

विज्ञापन

– नौ जनवरी तक चलेगा अष्टयाम संकीर्तन सुपौल. महावीर मंदिर परिसर में आयोजित अष्टयाम संकीर्तन से क्षेत्र का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया है. कीर्तन मंडलियों द्वारा विभिन्न राग और लयबद्ध शैली में की जा रही “हरे राम हरे राम” की मधुर प्रस्तुति से श्रद्धालु भाव-विभोर हो रहे हैं. आसपास का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत बना हुआ है. आयोजन समिति की ओर से मंदिर और पूरे परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि अष्टयाम संकीर्तन के दौरान स्थानीय कीर्तन मंडलियों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से आई कई संकीर्तन मंडलियां लगातार रामधुनी की प्रस्तुति दे रही हैं. वहीं मंदिर के पुजारी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी परंपरागत रूप से संकीर्तन का आयोजन कराया जा रहा है. उन्होंने बताया कि 09 जनवरी को संकीर्तन का विधिवत समापन किया जाएगा. समापन अवसर पर आयोजन समिति द्वारा भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा. जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है. पुजारी ने कहा कि भगवान महावीर की कृपा से संकीर्तन का कार्य सहजता और सुलभता के साथ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो रहा है. महावीर मंदिर परिसर इन दिनों श्रद्धा, भक्ति और रामनाम के संकीर्तन से गूंजता नजर आ रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन