अपहृत नाबालिग बरामद, आरोपी युवक को भेजा जेल
Published by :Prabhat Khabar News Desk
Published at :10 May 2024 9:19 PM (IST)
विज्ञापन

आरोपी युवक थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नंबर 06 निवासी वीरेंद्र शर्मा बताया जाता है
विज्ञापन
बलुआ बाजार.
भीमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव से तीन मई से अपहृत नाबालिग के साथ अपहरणकर्ता को पुलिस ने गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया है. वहीं इस मामले में आरोपित युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. आरोपी युवक थाना क्षेत्र के भीमपुर वार्ड नंबर 06 निवासी वीरेंद्र शर्मा बताया जाता है. नाबालिग के अपहरण मामले को लेकर उसके चाचा ने भीमपुर थाना में लिखित आवेदन देकर बीते तीन मई को छह लोगों पर भतीजी को शादी के प्रलोभन देकर अगवा करने का आरोप लगाया था. थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि नाबालिग एवं आरोपी को मुजफ्फरपुर से बरामद कर लिया है. नाबालिग को 164 के बयान के लिए सुपौल भेज दिया गया. आरोपी बीरेंद्र शर्मा को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




