बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
बजरंगबली प्रतिमा प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकाली गई कलश यात्रा

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा

विज्ञापन

कटैया-निर्मली. पिपरा प्रखंड क्षेत्र के रतौली वार्ड 8 में बजरंगबली प्रतिमा प्राणप्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलशयात्रा निकाली गई. कलश यात्रा में 151 कन्याएं और महिलाओं ने भाग लिया. कलश यात्रा हनुमान मंदिर परिसर से गाजे बाजे के साथ तिलावे नदी किनारे पहुंची. जहां ज्योतिर्विद मिहिर कान्त झा के सानिध्य में मंत्रोच्चारण कर कलश में मंगल जल भरवाया. पंडित ने बताया किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले कलशयात्रा निकालना शुभ होता है. कलशयात्रा गांव के विभिन्न मार्गों का भ्रमण करते हुए पुनः मंदिर प्रांगण पहुंची इस दौरान विभिन्न परिधानों में सजी संवरी महिलाएं और साउण्ड में बज रहे धार्मिक गीत पूरे गांव को भक्तिमय बना दिया. भक्ति के माहौल में सरोवर लोगों ने जय श्री राम के नारे लगाते हुए मंदिर परिसर पहुंचे. जहां विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पंडित के द्वारा प्राण प्रतिष्ठा कर प्रतिमा स्थापित करवाया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूरे ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन