श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा सुपौल को मिला नया नेतृत्व, उमेद जैन अध्यक्ष निर्वाचित
Author Rajeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन

नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए धनराज सेठिया को सचिव तथा बजरंग जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई. नव निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं
विज्ञापन
सुपौल
श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, सुपौल की आम सभा की बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में किया गया. बैठक की अध्यक्षता निवर्तमान अध्यक्ष विनोद कुमार डोसी ने की. सर्वसम्मति से उमेद जैन को सभा का अध्यक्ष सत्र 2026-2028 के लिए निर्वाचित किया गया. बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए धनराज सेठिया को सचिव तथा बजरंग जैन को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई.हर्ष व्यक्त करते शुभकामनाएं दी
नव निर्वाचित पदाधिकारियों के चयन पर उपस्थित सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और समाजहित में सक्रिय रूप से कार्य करने का विश्वास जताया. बैठक में मिलापचंद बोथरा, विजय कुमार, प्रदीप कुमार, अभय कुमार, प्रेमचंद, राकेश कुमार, राजेश कुमार, प्रकाश कुमार सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. अंत में नव निर्वाचित अध्यक्ष उमेद जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए समाज की एकता, धार्मिक गतिविधियों के विस्तार तथा संगठन को और अधिक सशक्त बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










