गांधी मैदान में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Updated:
विज्ञापन
गांधी मैदान में मनाया जायेगा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस गांधी मैदान में मनाया जायेगा

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल क्रीड़ा भारती सुपौल जिला कोर कमेटी की प्रेस वार्ता जिला मुख्यालय स्थित धतालदास ठाकुरबाड़ी में जिला अध्यक्ष राजेश मोहनका की अध्यक्षता में संपन्न हुई. वार्ता में प्रांत मंत्री अमित ठाकुर ने बताया कि योग दिवस कार्यक्रम में योग प्रेमियों की सहभागिता की चर्चा जिला ही नहीं बल्कि संपूर्ण बिहार में होती है. राष्ट्रीय मंत्री संजय तिवारी भी इस कार्यक्रम के साक्षी रहे हैं. राजेश मोहनका ने बताया कि जिला मुख्यालय स्थित ऐतिहासिक गांधी मैदान में क्रीड़ा भारती 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम का आयोजन करती रही है. जिले के योग प्रेमी महानुभाव सपरिवार इस कार्यक्रम में भाग लेते हैं. इसलिए इसकी भव्य तैयारी हेतु एक वृहत बैठक का आयोजन अगले रविवार इसी स्थान पर आयोजित की जायेगी. मौके पर प्रांत क्रीड़ा केंद्र प्रमुख रामावतार मेहता, समाजसेवी नलिन जयसवाल, व्यवसायी शत्रुघ्न चौधरी, केशव सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन