41 लीटर देसी शराब के साथ ऑटो जब्त, तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
41 लीटर देसी शराब के साथ ऑटो जब्त, तीन गिरफ्तार

जदिया पुलिस ने शनिवार की सुबह एनएच-327ई पथ पर नंदना के समीप कार्रवाई करते हुए 41 लीटर देसी शराब के साथ एक ऑटो जब्त किया

विज्ञापन

जदिया जदिया पुलिस ने शनिवार की सुबह एनएच-327ई पथ पर नंदना के समीप कार्रवाई करते हुए 41 लीटर देसी शराब के साथ एक ऑटो जब्त किया. इस दौरान पुलिस ने ऑटो चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष नंदकिशोर नंदन ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ऑटो के माध्यम से देसी शराब की खेप ले जाई जा रही है. सूचना के सत्यापन के लिए पुलिस टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग 327ई पर नंदना के पास वाहन जांच अभियान चलाया. संदेह होने पर आटो को रोककर तलाशी लेने पर 41 लीटर देसी शराब बरामद की गई. पुलिस ने मौके से बघेली वार्ड नंबर-9 निवासी ऑटो चालक अजय शर्मा, महानंद शर्मा तथा अशोक शर्मा को गिरफ्तार कर लिया. तीनों को थाना लाकर पूछताछ की जा रही है. बरामद शराब एवं जब्त ऑटो को कब्जे में लेकर जदिया थाना में बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है .

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन