मरौना प्रखंड सह अंचल कार्यालय का डीएम ने किया निरीक्षण

Updated:
विज्ञापन

समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए सख्त निर्देश

विज्ञापन

– समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण कार्यों के दिए सख्त निर्देश सुपौल. प्रखंड सह अंचल कार्यालय मरौना का शनिवार को जिलाधिकारी सावन कुमार ने औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रशासनिक कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेते हुए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थल भ्रमण भी किया गया. उन्होंने इस संबंध में अंचलाधिकारी, मरौना से विस्तृत जानकारी प्राप्त की. भूमि की स्थिति, उपलब्धता एवं आगे की प्रक्रिया पर चर्चा की. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि कार्यालय भवन का निर्माण शीघ्र एवं नियमानुसार सुनिश्चित किया जाए. ताकि आम जनता को प्रशासनिक सेवाएं एक ही परिसर में सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकें. इसके पश्चात जिलाधिकारी ने प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं नियमित प्रशासनिक कार्यों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई. जिलाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अपने-अपने विभागीय दायित्वों का निष्पादन समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से करें. उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि प्रखंड स्तर प्रशासन की पहली कड़ी होता है, इसलिए यहां कार्यरत पदाधिकारियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है. आम जनता की समस्याओं का त्वरित निष्पादन, अभिलेखों का अद्यतन संधारण तथा कार्यालय व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए. निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, मरौना, अंचलाधिकारी, मरौना सहित प्रखंड स्तरीय सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन