पात्र लाभुकों को समय पर मिले जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ : सांसद

Published by : RAJEEV KUMAR JHA Updated At : 28 Feb 2026 7:18 PM

विज्ञापन

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य व शिक्षा योजनाओं पर चर्चा

विज्ञापन

– पंचायत समिति सदस्यों की बैठक में मनरेगा, स्वास्थ्य व शिक्षा योजनाओं पर चर्चा त्रिवेणीगंज. प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित स्वच्छता कार्यालय में शनिवार को पंचायत समिति सदस्यों की सामान्य बैठक प्रखंड प्रमुख काजल देवी की अध्यक्षता में आयोजित की गई. संचालन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती ने किया. बैठक में सांसद दिलेश्वर कामैत भी शामिल हुए. बैठक में मनरेगा, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, आपूर्ति, बाल विकास परियोजना, कृषि सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. बैठक शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई. हालांकि पंचायत समिति सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों से सवाल-जवाब किए. बैठक में विकास के लिए कई योजनाओं को प्रस्तावित किया गया. बैठक के दौरान सांसद ने योजनाओं के सुचारू एवं पारदर्शी संचालन पर जोर देते हुए कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर और सही पात्रों तक पहुंचना सुनिश्चित किया जाना चाहिए. वहीं पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम ने कहा कि अंचल कार्यालय में मनमानी हो रही है. सरकारी जमीन की भी अंचलाधिकारी के द्वारा दाखिल-खारिज की जा रही है. उन्होंने कहा कि अंचल से जुड़े कार्यों के लिए आम लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पंचायत समिति सदस्य बोधि यादव ने कहा कि पोषण योजना का लाभ लाभुकों को समुचित रूप से नहीं मिल पा रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि कई आंगनबाड़ी केंद्र सेविका के घरों या खेत-खलिहान में संचालित हो रहे हैं. जिससे बच्चों के भविष्य खतरे में है. लेकिन विभाग गंभीर नहीं है. बैठक में प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मनीष कुमार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी रजनी गुप्ता, मनरेगा पीओ हिमेश कुमार, हेल्थ मैनेजर मो अदीब, उप प्रमुख गुड्डू ओमप्रकाश, मुखिया राजेश यादव, अन्नू अग्रवाल, रामानंद यादव सहित पंचायत समिति सदस्य अशोक यादव, मो जमील, जयकुमार यादव एवं अन्य प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन