किसानों को मक्का व धान के उन्नत खेती की जानकारी

किसानों को मक्का एवं धान की उन्नत खेती की जानकारी
प्रतिनिधि, रतनपुर बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत रामपुर गांव में संकर मक्के का फसल दिवस मनाया गया. स्थानीय किसान रजनीश मेहता के खेत पर आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ पायोनियर बीज कंपनी के जिलास्तरीय पदाधिकारी रजनीश कुमार तथा क्षेत्रीय पदाधिकारी रजनीश भारती ने फीता काटकर शुभारंभ किया. इस दौरान पी 3532 शंकर मक्के की कटाई किसानों के सामने की गयी. किसानों ने कहा कि इसकी उपज अच्छी है. इसके भुट्टे एक समान आकार के होते हैं, इसके उत्पादन में कम नमी की जरूरत होती है. कार्यक्रम में किसानों को आगामी मक्के तथा धान की उन्नत खेती तथा अधिक उत्पादन की जानकारी दी गयी. मौके पर बैजनाथ मेहता, अशोक कुसियैत, पवन मेहता, दिपेश मेहता, रामचंद्र मेहता आदि किसान उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










