गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी आग

आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा रसोई घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया
– सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड नंबर 11 में मंगलवार शाम की घटना – एक घर सहित पौने दो लाख के अधिक के सामान आग में जलकर नष्ट सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के परसरमा वार्ड नंबर 11 में मंगलवार शाम गैस सिलेंडर लीक होने से एक घर में आग लग गई. अगलगी में एक घर सहित 1 लाख 75 हजार से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए. बताया जाता है कि गृहस्वामी दिनेश राय की पत्नी घर में खाना बना रही थी. गैस चालू करते ही सिलेंडर से गैस लीक होने लगा और देखते ही देखते उसमें आग भड़क उठी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में पूरा रसोई घर और उसमें रखा सामान जलकर राख हो गया. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए किसी तरह आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस बीच अग्निशामक विभाग को भी सूचना दी गई, लेकिन जब तक दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक घर पूरी तरह जल चुका था. आसपास के लोगों की सूझबूझ के कारण आग अन्य घरों तक फैलने से बच गई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई. दिनेश राय ने बताया कि आग में रसोई घर सहित 1 लाख 75 हजार से अधिक के सामान जलकर नष्ट हो गए. सीओ आनंद कुमार ने बताया कि परसरमा वार्ड नंबर 11 में आग लगने की सूचना मिलने के बाद जांच के लिए कर्मचारी को भेजा गया. जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद पीड़ित परिवार को सरकारी प्रावधानों के अनुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




