ePaper

अगलगी में एक घर जला, लाखों की संपत्ति का नुकसान, पीड़ित ने थाना में दिये आवेदन

Updated at : 26 Mar 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
अगलगी में एक घर जला, लाखों की संपत्ति का नुकसान, पीड़ित ने थाना में दिये आवेदन

आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उनके लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गये

विज्ञापन

सुपौल. सदर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर वार्ड नंबर 05 में अगलगी की घटना हुई. पीड़ित गृहस्वामी हीरा कुंवर ने थाना में आवेदन देकर बताया कि विगत 21 मार्च की रात करीब 01:00 बजे उनके आवासीय परिसर के पश्चिम में स्थित एक घर में भीषण आग लग गई. आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते उनके लाखों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गये. पीड़ित ने दिये आवेदन में बताया कि जब वह और उनकी पत्नी कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर उठे तो उन्होंने देखा कि कुछ लोग घटना स्थल से भाग रहे थे. पीड़ित ने बताया कि पूर्व में भी उनके पुत्र चंदन कुमार के घर में आग लगाने की घटना हो चुकी है, जिसके संबंध में सुपौल थाना कांड संख्या 311/2024 के तहत मामला दर्ज है और जांच चल रही है. बताया कि इस अगलगी में जमीन के कागजात, अनाज, बर्तन, पलंग, चौकी, जेवर समेत अन्य संपत्ति जलकर राख हो गई. पीड़ित ने बताया कि इस अगलगी में उनका पूरा परिवार सिर्फ बदन पर पहने हुए कपड़ों के सहारे बचा. पीड़ित ने प्रशासन से अनुरोध किया है कि उनके आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए उचित कार्रवाई की जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन