संतमत सत्संग के विराट ज्ञान यज्ञ में गुरु की महिमा पर डाला प्रकाश

संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया
करजाईन. करजाईन उच्च विद्यालय मैदान पर स्वामी विमलानंदजी महाराज के सानिध्य में आयोजित दो दिवसीय संतमत सत्संग के विराट ज्ञान यज्ञ मंगलवार से शुरू हुआ. प्रथम दिन के प्रातःकालीन सत्र में सत्संग, योग, सद्ग्रंथ पाठ द्वारा ईश्वर के स्वरूप, अपराह्न बेला में रामचरित्र मानस पाठ कर गुरु की महिमा पर प्रकाश डाला गया. इस दौरान स्वामी बिमलानंदजी महाराज, मनराज बाबा, ठाकुर बाबा, प्रकाश बाबा, वीरागानंद बाबा, भानिक बाबा एवं अन्य संत महात्माओं ने अपने प्रवचन से उपस्थित सत्संगप्रेमियों को सत्संग की महिमा के बारे में बताया. संध्या आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया. कार्यक्रम के सफल आयोजन में संरक्षक लक्ष्मण मेहता, सचिव जयप्रकाश यादव, अध्यक्ष रामनंदन वर्मा, उपाध्यक्ष मुंगालाल सुतिहार, कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता, उपकोषाध्यक्ष प्राण ज्योति, डॉ अनिल कुमार मेहता, ओमप्रकाश मेहता, प्रो रामानंद यादव सहित अन्य लोग जुटे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










