ePaper

जनता दरबार में 43 मामलों की सुनवाई

Updated at : 02 Jan 2026 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
जनता दरबार में 43 मामलों की सुनवाई

त्वरित निष्पादन के दिए गए निर्देश

विज्ञापन

– त्वरित निष्पादन के दिए गए निर्देश सुपौल. समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में शुक्रवार को आयोजित जिला जनता दरबार में आमजनों की समस्याओं की सुनवाई की गयी. जनता दरबार की अध्यक्षता प्रभारी जिलाधिकारी मो तारिक ने की. इस दौरान कुल 43 आवेदन प्राप्त हुए. जिनमें विभिन्न विभागों से जुड़ी जन समस्याएं शामिल थी. प्रभारी जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने का स्पष्ट निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. जनता दरबार के माध्यम से आम लोगों को अपनी बात सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिला. जिससे समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी व प्रभावी बनाया जा रहा है. जिला जनता दरबार में अपर समाहर्ता सच्चिदानंद सुमन, भू अर्जन पदाधिकारी सतीश रंजन, डीआरडीए निदेशक अनित कुमार, विकास कुमार कर्ण, मुकेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन