दो तक चलेगा स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान

Updated:
विज्ञापन

महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जाएगी

विज्ञापन

पिपरा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिपरा में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामविलास कामत ने फीता काटकर किया. इस मौके पर विधायक रामविलास कामत ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके जन्मदिन पर शुभारंभ की गई है. जिसके लिए वह प्रधानमंत्री को बधाई देता हूं. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुनील कुमार चंद्रा ने बताया कि यह विशेष अभियान 17 सितंबर से 02 अक्टूबर 2025 तक चलेगी. अभियान के अंतर्गत प्रखंड के सभी अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र हेल्थ सब सेंटर और आरोग्य मंदिरों पर विशेष टीमें गठित की गई है. स्वास्थ्य प्रबंधक रवीश कुमार झा ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की पहचान करना उनका समय पर उपचार सुनिश्चित करना है. गर्भवती महिलाओं किशोरियों और प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं पर विशेष ध्यान देना है. महिलाओं के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच की जाएगी. एनीमिया, मातृ स्वास्थ्य पोषण और स्वच्छता पर विशेष फोकस रहेगा. इस अवसर पर डॉ अजय कुमार, डॉ अकरम, डॉ सुरेंद्र कुमार, डॉ प्रवीण कुमार, डॉ हितकर, डॉ हसनैन अंसारी, डॉ सतीश कुमार, देवेंद्र चंद्र, ममता कुमारी, सिंकु कुमारी, नूतन प्रभा, मीनू कुमारी, शिल्पी कुमारी, रूबी कुमारी, पूजा कुमारी, राधा कुमारी, रंजीत मंडल, उदयानंद विश्वास, अरविंद विश्वास आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन